गंगाजल की सप्लाई ठप, अगले 48 घंटे तक रहेगा संकट, जानिए वजह

नोएडा से काम की खबर : गंगाजल की सप्लाई ठप, अगले 48 घंटे तक रहेगा संकट, जानिए वजह

गंगाजल की सप्लाई ठप, अगले 48 घंटे तक रहेगा संकट, जानिए वजह

Google Photo | Symbolic

Noida News : नोएडा में अगले दो दिनों तक गंगाजल की सप्लाई शहर वासियों को नहीं मिलेगी। इसकी मुख्य वजह गंगाजल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खामी आना है। जिसे ठीक करवाने में दो दिन का समय लग सकता है। ऐसे में रविवार और सोमवार के दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। अगर दो दिन में खराब पड़ी पाइपलाइन ठीक नहीं होती तो मंगलवार के दिन भी काम जारी रहेगा। गंगाजल की सप्लाई गाजियाबाद से नोएडा आती है।

नोएडा में 80 प्रतिशत पानी की सप्लाई
दरअसल, सिद्धार्थ विहार में 245 एमएलडी की क्षमता का प्लांट है। इस प्लांट से 80 प्रतिशत पानी नोएडा, 15 प्रतिशत जीडीए और पांच प्रतिशत आवास विकास के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है। सिद्धार्थ विहार से नोएडा के बीच आने वाली पाइप लाइन में लीकेज आ गई है। इस लीकेज बड़े स्तर पर आई है। अब नोएडा को आने वाली पाइप लाइन रोककर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसे ठीक करने में दो दिन का समय लग सकता है।

गंदे पानी की सप्लाई
शुक्रवार शाम छह बजे से प्लांट को बंद कर दिया गया है। संभवत 16 अप्रैल से नोएडा को गंगाजल देना शुरू कर दिया जाए जबकि 50 क्यूसेक वाले प्लांट से 20 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को दिया जा रहा है। वहीं शहर के कई सेक्टर, सोसायटी और इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को गंदे पानी की आपूर्ति हुई। अधिकारियों ने बताया कि छिजारसी के पास गंगाजल लाइन में फाल्ट है। इसका मरम्मत कार्य कराया जाना जरूरी थी। इसके लिए 13 से 15 अप्रैल तक 100 क्यूसेक प्लांट बंद रखा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.