श्रीकांत त्यागी पर लगेगी गैंगस्टर, सोसायटी की सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा, पीड़ित महिला को मिली सुरक्षा

Noida Update : श्रीकांत त्यागी पर लगेगी गैंगस्टर, सोसायटी की सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा, पीड़ित महिला को मिली सुरक्षा

श्रीकांत त्यागी पर लगेगी गैंगस्टर, सोसायटी की सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा, पीड़ित महिला को मिली सुरक्षा

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह

Noida News : नोएडा की ओमैक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसायटी में महिला से अभद्रता और मारपीट करने वाले श्रीकांत त्यागी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने कहा, "श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसायटी के सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। पीड़ित महिला के परिवार को सुरक्षा दे दी गई है।" आपको बता दें कि रविवार की देर रात पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह पीड़ित महिला से मिलने उसके घर पहुंचे थे।

श्रीकांत त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा : पुलिस आयुक्त
पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने कहा, "श्रीकांत त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में कई टीम लगी हुई हैं। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मैंने पीड़ित महिला और उनके परिवार से बात की है। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सोसाइटी में लड़के घुस आए। इसके लिए सिक्योरिटी एजेंसी भी जिम्मेदार है। सोसाइटी की सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।"

श्रीकांत की संपत्तियों को स्कैन कर रहे पुलिस और प्राधिकरण
दूसरी और जानकारी मिली है कि नोएडा विकास प्राधिकरण और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट श्रीकांत त्यागी के संपत्तियों की जांच कर रहे हैं। उसके नाम संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अवैध संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.