अनलॉक के पहले दिन गुलजार हुआ गौतमबुद्ध नगर, मेट्रो के साथ दौड़ी जिंदगी

VIDEO : अनलॉक के पहले दिन गुलजार हुआ गौतमबुद्ध नगर, मेट्रो के साथ दौड़ी जिंदगी

अनलॉक के पहले दिन गुलजार हुआ गौतमबुद्ध नगर, मेट्रो के साथ दौड़ी जिंदगी

Tricity Today | अनलॉक के पहले दिन गुलजार हुआ गौतमबुद्ध नगर

-38 दिन बाद गौतमबुध नगर में आज अनलॉक का पहला दिन है
-जिले की सड़कों पर गाडियां फर्राटा भर रही हैं
-बाजारों और चौराहों पर एक बार फिर भीड़ जुटने लगी है
-दिल्ली मेट्रो आज एक बार फिर ट्रैक पर दौड़ने लगी है
- मेट्रो सेवाएं बहाल हो जाने से दिल्ली-नोएडा के बीच आवागमन बेहद आसान हो गया है
- नोएडा के सबसे पॉश सेक्टर 18 मार्केट में एक बार फिर रौनक लौटी है
- जनपद में परिवहन बसों का संचालन आरम्भ हो गया है
- पुलिस लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रही है
- व्यापारियों और संगठनों के साथ अनलॉक को लेकर बैठक की गई

बीते 38 दिनों से गौतमबुद्ध नगर के निवासियों की ठहरी जिंदगी में आज से हलचल होने लगी है। जनपद में आज अनलॉक का पहला दिन है। जिले की सड़कों पर गाडियां फर्राटा भर रही हैं। बाजारों और चौराहों पर एक बार फिर भीड़ जुटने लगी है। करीब 40 दिनों से घरों में बंद लोगों को खुले में सांस लेने की आजादी मिली है। सामान्य कामकाज शुरू हो गया है। मार्केट खुलने लगे हैं। ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं। जनपद में आर्थिक गतिविधियां आरम्भ हो गई हैं। अगले एक-दो दिनों में ये रफ्तार पकड़ लेंगी। 

दिल्ली-नोएडा की रफ्तार कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो आज एक बार फिर ट्रैक पर दौड़ने लगी है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले मुसाफिरों को भारी राहत मिली है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो सेवाएं बहाल हो जाने से दिल्ली-नोएडा के बीच आवागमन बेहद आसान हो गया है। मेट्रो बंद होने से उन्हें चुनौतियों से दो-चार होना पड़ रहा था। 



नोएडा के सबसे पॉश सेक्टर 18 मार्केट में एक बार फिर रौनक लौटी है। आज सुबह से ही दुकानें खुलने लगीं। हालांकि पहले दिन ग्राहकों की संख्या कम रही। मगर व्यवसायियों का मानना है कि आज दोपहर बाद से बाजार गुलजार रहेंगे। औद्योगिक इलाकों में कामगार और मजदूर वर्ग सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

आज से सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया है। पहले सिर्फ आवश्यक सेवाओं और इमरजेंसी से जुड़े लोगों को आवाजाही की अनुमति थी। मगर आज से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक पर पाबंदी नहीं रहेगी। जनपद में परिवहन बसों का संचालन आरम्भ हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक बसों में सीट से ज्यादा सवारियां नहीं चढ़ेंगी। तीन पहिया वाहनों जैसे ऑटो रिक्शा में चालक के साथ अधिकतम तीन यात्री बैठ सकेंगे। ई-रिक्शा में भी ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति सफर कर सकेंगे। चार पहिया वाहनों में चार लोगों की अनुमति है। कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की रियायत नहीं दी गई है। 

गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी अनलॉक को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जैसे-जैसे बाजारों में खरीदार पहुंच रहे हैं, पुलिस पर जिम्मेदारी बढ़ रही है। नोएडा पुलिस सड़कों पर उतर कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। स्पीकर और दूसरे साउंड सिस्टम से एनाउंसमेंट कर सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।दुकानदारों और व्यापार संगठनों के साथ मीटिंग कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जो निवासी प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बिना मास्क लगाए घूमने वालों का चालान काटा जा रहा है।

नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अनलॉक के एक हफ्ता पहले से ही पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। व्यापारियों और संगठनों के साथ अनलॉक को लेकर बैठक की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बेशक आज से अनलॉक हो गया है, मगर सभी निवासियों के लिए कोरोना नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। ऐसा करके ही इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.