कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चे रोजाना स्कूल जाने के लिए रहे तैयार, जल्द मिलेगी बड़ी सूचना

गौतमबुद्ध नगर : कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चे रोजाना स्कूल जाने के लिए रहे तैयार, जल्द मिलेगी बड़ी सूचना

कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चे रोजाना स्कूल जाने के लिए रहे तैयार, जल्द मिलेगी बड़ी सूचना

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की क्लासेस खुल जाएंगी। योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में स्कूल संचालक और विद्यार्थियों में काफी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश में स्थित सभी प्राइवेट स्कूल योगी आदित्यनाथ सरकार से कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की क्लास खोलने की मांग कर रहे थे। हालांकि पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 9 से लेकर 12 तक की कक्षाएं खोलने का आदेश दे दिया था। अब कक्षा 6 से लेकर आठवीं क्लास तक को खोलने का आदेश भी दे दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसको लेकर उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। जल्द ही सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया जाएगा। जिसके बाद कक्षाएं दोबारा से प्रारंभ होगी। हो सकता है अगले 10 दिनों में यह आदेश जारी हो जाए। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद प्रदेश में स्थित सभी स्कूल प्रशासन स्कूल में सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि कक्षा 6 से लेकर 8 तक 3 घंटे की शिफ्ट में क्लास चलेगी। एक शिफ्ट में 20 बच्चे मौजूद होंगे। सभी सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखेंगे। इसके अलावा बार-बार हाथों को सैनिटाइजेशन और चेहरे पर ही मास्क होना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किए जाने के बावजूद हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। कोविड-19 की टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय रखा जाए। कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.