गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Tricity Today | सुनील भाटी को अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Noida/Lucknow News : गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने सुनील भाटी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। 

एमएलसी नरेंद्र भाटी के भतीजे को दी थी मात
सुनील भाटी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत में वार्ड-4 के सदस्य हैं। सुनील भाटी ने जिला पंचायत चुनाव में एमएलसी नरेंद्र भाटी के भतीजे अवनेश भाटी को मात देकर विजय हासिल की है। सुनील भाटी गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन में वार्ड नंबर-4 से सदस्य है।

बहुजन समाज पार्टी में काफी समय से थे निष्क्रिय
वैसे तो सुनील भाटी बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते थे लेकिन काफी समय से वे पार्टी में निष्क्रिय हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अबकी बार हुए जिला पंचायत चुनाव में सुनील भाटी ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ा था। बल्कि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और वह जीत भी गए।

पिता पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे
सुनील भाटी ने आखिरकार बहुजन समाज पार्टी में काफी समय से निष्क्रिय होने के बाद अब रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने लखनऊ में जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की और अखिलेश यादव ने ही उनको समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। सुनील भाटी के साथ पूर्व प्रमुख और पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे उनके पिता वेदपाल भाटी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.