2020 जाते हुए भी ले गया 3 लोगों की जिंदगी, बीते साल लाखों परिवारों की खुशियां उजड़ी

गौतम बुद्ध नगर : 2020 जाते हुए भी ले गया 3 लोगों की जिंदगी, बीते साल लाखों परिवारों की खुशियां उजड़ी

2020 जाते हुए भी ले गया 3 लोगों की जिंदगी, बीते साल लाखों परिवारों की खुशियां उजड़ी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुद्ध नगर में 2020 जाते-जाते भी 3 लोगों ने सुसाइड कर लिया है। 2020 पूरे देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अपशगुन माना गया है। बीते साल में लाखों परिवारों की खुशियां उजड़ गई है। हजारों लोग इस साल में महामारी के कारण मरे हैं। गौतम बुद्ध नगर में बीते 2020 में करीब 400 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है।

नोएडा के फेस 3 थाना निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि उनके क्षेत्र में रहने वाले एक 30 साल के व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बुधवार को पंखे से लटक कर छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले 30 साल के अशोक ने आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का है। जहां अर्जुन नाम के एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। तीसरा मामला नोएडा के सेक्टर 24 का है। जहां पर चंद्रेश नाम के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.