तीनों सीटों पर किसी भी उम्मीदवार का नाम वापस नहीं, ये 39 प्रत्याशी मैदान में खड़े, पूरी लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर : तीनों सीटों पर किसी भी उम्मीदवार का नाम वापस नहीं, ये 39 प्रत्याशी मैदान में खड़े, पूरी लिस्ट

तीनों सीटों पर किसी भी उम्मीदवार का नाम वापस नहीं, ये 39 प्रत्याशी मैदान में खड़े, पूरी लिस्ट

Tricity Today | Noida Gate

Gautam Buddh Nagar News : विधानसभा चुनाव के लिए जनपद की नोएडा, दादरी और जेवर सीट के लिए गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। अब तीनों सीटों पर 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक दादरी विधानसभा क्षेत्र में 14 प्रत्याशी, नोएडा में 13 और जेवर सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा।

39 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जनपद में 39 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सबसे अधिक दादरी विधानसभा क्षेत्र से 14 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में हैं। नोएडा से 13 और जेवर विधानसभा क्षेत्र से 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की सारी तैयारी पूरी हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सारी प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। 

125 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे
गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। 27 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन था। जनपद की नोएडा, दादरी और जेवर सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। 125 सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक जनपद में मौजूद हैं। वह भी पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

नोएडा विधानसभा के उम्मीदवार
  1. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृपाराम शर्मा 
  2. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज सिंह 
  3. कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुरी पाठक 
  4. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी 
  5. लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा 
  6. लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी ध्रुव अग्रवाल 
  7. राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीतीश 
  8. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना 
  9. विजय भारत पार्टी के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह 
  10. राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के प्रत्याशी रोहित 
  11. निर्दलीय प्रत्याशी येशु सिंह
  12. निर्दलीय प्रत्याशी 
  13. निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ गोयल

 दादरी विधानसभा के उम्मीदवार 
  1. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल सिंह नागर 
  2. कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला 
  3. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनबीर भाटी 
  4. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी 
  5. मिहिर सेना के प्रत्याशी चमन सिंह 
  6. सर्व समाज पार्टी के प्रत्याशी जगदीश सिंह 
  7. सुभाष वादी के प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव 
  8. बहुजन आंदोलन पार्टी के प्रत्याशी विनय नागर 
  9. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय 
  10. शिवसेना के प्रत्याशी हेमंत शर्मा 
  11. निर्दलीय प्रत्याशी अन्नु खान 
  12. निर्दलीय प्रत्याशी अमित बैसोया 
  13. निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन नारायण सिंह 
  14. निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा
जेवर विधानसभा के उम्मीदवार  
  1. राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना 
  2. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह 
  3. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार 
  4. कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज चौधरी
  5. सर्व समाज पार्टी की प्रत्याशी नीरू वालिया 
  6. आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम 
  7. लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा 
  8. निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक चंद शर्मा 
  9. निर्दलीय प्रत्याशी धनीराम
  10. निर्दलीय प्रत्याशी विजय
  11. निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह
  12. निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.