16 साल की दो लड़कियां घर से लापता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

नोएडा : 16 साल की दो लड़कियां घर से लापता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

16 साल की दो लड़कियां घर से लापता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को दो किशोरियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों ही मामलों में परिजनों ने जान-पहचान वालों पर नाबालिगों को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों पर संज्ञान लिया है और लापता किशोरियों की तलाश में जुट गई है। परिजनों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। दोनों मामले नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के दो इलाकों का है।  

थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनकी नाबालिग 16 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने शिकायत में आकाश नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। 

दूसरा मामला भी इसी थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने कल्लू नाम के एक शख्स पर आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि कल्लू ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। पुलिस ने दोनों गुमशुदा के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरियों को परिजनों को सौंप देगी। 

अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

थाना दादरी क्षेत्र के बाईपास के पास बुधवार दोपहर पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने इस बारे में जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि 27 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि थाना दादरी क्षेत्र के बाईपास के पास स्थित महावीर धर्म कांटा के नजदीक सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव पड़ा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.