इन 36 बिल्डरों की संपत्ति ई-नीलाम करके गौतमबुद्ध नगर बनेगा नंबर-1, जानिए किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त

खास खबर : इन 36 बिल्डरों की संपत्ति ई-नीलाम करके गौतमबुद्ध नगर बनेगा नंबर-1, जानिए किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त

इन 36 बिल्डरों की संपत्ति ई-नीलाम करके गौतमबुद्ध नगर बनेगा नंबर-1, जानिए किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जनपद बनेगा। जहां पर बकायेदार बिल्डरों की संपत्ति ई-नीलाम की जाएगी। इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक में डीएम ने तीनों प्राधिकरण को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द बकायेदार बिल्डरों की संपत्ति को ई-नीलाम किया जाए। अब इसको लेकर डीएम के आदेश पर तीनों प्राधिकरण ने रूपरेखा बनाने तैयार कर ली है। जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों की कार्रवाई के बाद जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का पहला जिला बनेगा। जहां पर बकायेदार बिल्डरों की संपत्ति ई-नीलाम की जाएगी।

125 फ्लैट, दुकान और प्लॉट होंगे ई-नीलाम
बकाया जमा नहीं करने पर डीएम सुहास एलवाई के आदेशों पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 36 बिल्डरों की सम्पति जिला प्रशासन ने जब्त की है। जिला प्रशासन ने और प्राधिकरण की टीम ने मिलकर 36 बकायेदार बिल्डरों के 125 फ्लैट, दुकान और प्लॉट को जब्त किया है। इनकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, सही मूल्यांकन तीनों प्राधिकरण खुद करेंगे। यह सभी वो बिल्डर है, जिनको काफी नोटिस दिए गए और उसके बाद भी इन बिल्डरों ने बकाया जमा नहीं किया। जिसके बाद इनकी संपत्ति को जब्त किया गया और अब ई-नीलाम किया जाएगा।

दादरी तहसील ने इनकी सूची ई-नीलामी के लिए भेजी
  1. कैलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर के 7 फ्लैट
  2. एसेंट बिल्डटेक का 1 फ्लैट 
  3. होम एंड सोल इंफ्रटेक के 9 फ्लैट 
  4. सनवर्ल्ड रेजीडेंसी के 9 फ्लैट
  5. हैबीटेक इंफ्रास्ट्रक्चर का 1 फ्लैट
  6. जैग्वार इंफ्रा का 1 फ्लैट
  7. अंतरिक्ष इंजी के 2 फ्लैट
  8. रुद्र बिल्डवेल होम्स के 3 फ्लैट
  9. रुद्र बिल्डवेल इंफ्रा का 1 फ्लैट
  10. रुद्र बिल्डवेल प्रोजेक्ट का 1 फ्लैट
  11. इंपीरियर स्ट्रक्चर्स के 2 फ्लैट
  12. आरसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर्स के 3 फ्लैट
  13. बुलंद रियलटर्स के 5 फ्लैट
  14. मॉर्फियस डेवलर्स के 5 फ्लैट
  15. महागुन इंडिया के 5 फ्लैट
  16. गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन के 23 फ्लैट
  17. न्यूटेक प्रमोटर एंड डेवलपर्स के 2 फ्लैट
  18. अजनारा इंडिया के 8 फ्लैट
  19. रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग के 4 फ्लैट
  20. डिलिगेंट बिल्डर्स का 1 फ्लैट
  21. ला रेजीडेंसिया का 1 फ्लैट
  22. सुपर सिटी डेवलपर्स के 3 फ्लैट
  23. इको ग्रीन बिल्टेक के 2 फ्लैट
  24. एलीगेंट इंफ्राकॉन के 2 फ्लैट
इन बिल्डर का नाम संपत्ति कुर्क हुई
  1. सनवर्ल्ड सिटी 1 प्लॉट
  2. सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर 2 फ्लैट
  3. वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन 1 फ्लैट
  4. मिस्ट डायरेक्ट सेल्स 4 दुकान
  5. ग्रेड वेनिस कॉमर्शियल टावर 1 दुकान
  6. ग्रीन व्यू-दो सहकारी आवास समिति 2 फ्लैट
  7. ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर 5 फ्लैट
  8. न्यूटेक प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स 3 फ्लैट
  9. इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स लिमिटेड 2 दुकान
  10. वर्धमान एस्टेट एंड डेवलपर्स 1 प्लॉट
  11. पार्श्वनाथ डेवलपर्स 1 फ्लैट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.