जीवन से जुड़े हर पहलू की मिलेगी जानकारी, जानिए क्या है खास

नोएडा में बनने जा रहा ऐतिहासिक पार्क : जीवन से जुड़े हर पहलू की मिलेगी जानकारी, जानिए क्या है खास

जीवन से जुड़े हर पहलू की मिलेगी जानकारी, जानिए क्या है खास

Tricity Today | Symbolic

Noida News : नोएडा को दुनिया के पटल पर पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करने के​ लिए नोएडा अथॉरिटी की ओर से कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स के पूरे होने पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। इससे अथॉरिटी को भी आर्थिक लाभ होगा। नोएडा में बुद्ध थीम पार्क (Buddha Theme Park) बनाने की योजना तैयार की जा रही है। पार्क का निर्माण करीब 15 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण जमीन तलाश कर रहा है। इस पार्क एनसीआर के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। यहां आकर लोग खेलकूद और मनोरंजन की गतिविधियों का लुत्फ उठा सकेंगे।

बुद्ध थीम पार्क का निर्माण
नोएडा में थीम बेस्ड पार्क में मेडिकल पार्क, बायोडायवर्सिटी पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क और वेदवन पार्क का निर्माण किया जा चुका है। इन पार्कों में लाइटिंग और लेजर शो लोगों को आकर्षित कर रही है। शहर में इसी तरह के और भी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। जिसमें जू थीम पार्क का निर्माण शुरू करने की तैयारी है। अब बुद्ध थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा। प्लानिंग विभाग जमीन की तलाश में जुटा है। पार्क की डिजाइन तैयार की जा रही है। उसके बाद सलाहकार कंपनी के चयन के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉन्सेप्ट तैयार किया जा रहा है। पार्क में बुद्ध प्रतिमा के अलावा ग्रीन एरिया और बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन होंगे।

कंपनी तैयार करेगी मॉडल 
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि पार्क के निर्माण के लिए सलाहकार कंपनी का चयन किया जा रहा है। वही पार्क का पूरा डिजाइन और मॉडल तैयार करेगी। उसके बाद इसे अप्रूवल के लिए रखा जाएगा। पार्क में बुद्ध प्रतिमा पर 3डी प्रोजेक्शन का कॉन्सेप्ट भी लाया जाएगा। इसमें लेजर लाइट के जरिए बुद्ध प्रतिमा के ऊपर और चारो ओर लाइटिंग की जाएगी। साथ ही गौतमबुद्ध की जीवन शैली के बारे में पर्यटकों को रूबरू करवाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.