पहले दिन गौतमबुद्ध नगर को मिली 150 करोड़ की सौगात, रितु महेश्वरी और तेजपाल नागर ने किए लोकार्पण, Video

यूपी स्थापना दिवस : पहले दिन गौतमबुद्ध नगर को मिली 150 करोड़ की सौगात, रितु महेश्वरी और तेजपाल नागर ने किए लोकार्पण, Video

पहले दिन गौतमबुद्ध नगर को मिली 150 करोड़ की सौगात, रितु महेश्वरी और तेजपाल नागर ने किए लोकार्पण, Video

Tricity Today | नोएडा में यूपी स्थापना दिवस का शुभारंभ

Noida/Greater Noida : उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर नोएडा और दादरी विधानसभा को 427 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। पहले दिन 24 जनवरी को 150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी रही। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई, दादरी विधानसभा के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर नोएडा महानगर के भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रविशंकर छवि मौजूद रहे। 24 से 26 जनवरी तक मनेगा यूपी स्थापना दिवस
इस मौके पर आईएएस रितु माहेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज पहले दिन 24 जनवरी को धूमधाम के साथ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। नोएडा के विभिन्न लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण 
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक उत्तर प्रदेश की धरोहर और संस्कृति को लोगों पर पहुंचाना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जितना विकास हुआ है, उसकी जानकारी लोगों तक पहुंचानी है। आज के समय में गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कीम नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विकास की गति ला रही है। विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। रितु माहेश्वरी ने बताया कि पहले दिन करीब 150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के व्यंजनों और विभिन्न चीजों का स्टॉल लगाया गया है।

किसानों और विकास में 4 चंद लगाने वालों को किया सम्मानित
सीईओ ने बताया कि पहले दिन उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य किया है। चाहे फिर वह किसान हो या फिर एजुकेशन से जुड़े हुए हो, सभी को सम्मानित किया गया है। इसमें काफी संस्थाएं भी शामिल है। इंडस्ट्री के माध्यम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास में पंख लगाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया है। 

"यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स साबित होगा मील का पत्थर"
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा काफी तेजी के साथ विकास कर रहा है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि पूरे यूपी में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित के तहत अभी तक करीब 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है। जिसमें नोएडा प्राधिकरण के अलावा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण का मुख्य रोल है। आज के समय में निवेशकों की पहली पसंद गौतमबुद्ध नगर जनपद बना हुआ है, पिछले कुछ समय के दौरान जिले में विश्वस्तरीय पहचान कायम की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.