पहले दिन 424 में से 355 दिव्यांग और बुजुर्गों ने घर में बैठकर किया मतदान, आज भी होगी वोटिंग

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : पहले दिन 424 में से 355 दिव्यांग और बुजुर्गों ने घर में बैठकर किया मतदान, आज भी होगी वोटिंग

पहले दिन 424 में से 355 दिव्यांग और बुजुर्गों ने घर में बैठकर किया मतदान, आज भी होगी वोटिंग

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव

Noida News : बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए घर पर ही वोट देने की सुविधा की गई है। पहले दिन सोमवार को दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र की 355 लोगों ने घर में बैठकर मतदान किया। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा में बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों का मतदान करवाने के लिए 20 पोलिंग पार्टी घर पर पहुंची। आज (मंगलवार) को भी घर पर मतदान करने की सुविधा होगी। जिन लोगों की उम्र 85 से ज्यादा हो गई है या फिर दिव्यांग है, उनको घर पर ही मतदान करने का हक प्राप्त हुआ है। 

जिले में दिव्यांग और बुजुर्गों की संख्या
गौतमबुद्ध नगर की नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 11,488 हैं। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 9,562 हैं। लेकिन इन दोनों में से केवल 424 लोगों ने ही घर पर मतदान करने की सहमति जताई है। बाकी का कहना है कि वह मतदान स्थल जाकर ही अपना कीमती वोट देंगे।

विधानसभा के मुताबिक डाटा
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन दादरी विधानसभा में 79 लोगों ने घर में बैठकर मतदान किया। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 195 लोगों ने घर पर बैठकर मतदान किया और जेवर में 81 लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

विधानसभा क्षेत्र    बुजुर्ग मतदाता    दिव्यांग मतदाता
नोएडा                     4,272               3,799
जेवर                       3,185               2,265
दादरी                     4,031               3,498
टोटल                   11,488               9,562

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.