सात सुपर जोन में 10 हजार जवान रहेंगे तैनात, लखनऊ से होगी मॉनिटरिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : सात सुपर जोन में 10 हजार जवान रहेंगे तैनात, लखनऊ से होगी मॉनिटरिंग

सात सुपर जोन में 10 हजार जवान रहेंगे तैनात, लखनऊ से होगी मॉनिटरिंग

Goolge Image | Symbolic Image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में इस बार करीब 6.75 लाख मतदाता अपना वोट देंगे। इस चुनाव को लेकर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस तक तैयारियों में जुटे हुए हैं। 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में दस हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इसमें पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी शामिल होंगे। पूरे जिले को सात सुपर जोन और 120 सेक्टर में बांट दिया गया है।

सुबह 5 बजे से तैनात 
गौतमबुद्ध नगर में होने वाले चुनाव में डीसीपी और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। जिसकी निगरानी जिले में कंट्रोल रूम के अलावा लखनऊ से भी की जाएगी। सुबह 5:00 बजे से पुलिसकर्मी बूथ पर तैनात हो जाएंगे। आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस सख्ती में है।गौतमबुद्ध नगर में चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ ना कर सके इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। क्षेत्र में पुलिस लगातार पैदल गैस कर रही है। 

10 हजार जवानों और सीसीटीवी से लैस होगा जिला
पैरामीट्री फोर्स ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस का दावा है कि व्यवस्था ऐसी होगी कि कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशिश नहीं कर पाएगा। 13 आईपीएस सहित कुल 35 से अधिक राजपत्रित अधिकारियों के कंधे पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। संसाधनों से लैस पुलिस सीसीटीवी की मदद लेकर असामाजिक तत्वों को पकड़ने का प्रयास करती रहेगी। जिन 10 हजार जवानों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है उनमें कुछ जिले में तैनात पुलिसकर्मी होंगे जबकि कुछ अन्य जिलों से चुनाव से ठीक पहले जिले में आएंगे।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.