घर बैठकर कुल 377 दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिया वोट, 47 लोग मिले गायब, अब 26 अप्रैल को मिलेगा मौका

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : घर बैठकर कुल 377 दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिया वोट, 47 लोग मिले गायब, अब 26 अप्रैल को मिलेगा मौका

घर बैठकर कुल 377 दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिया वोट, 47 लोग मिले गायब, अब 26 अप्रैल को मिलेगा मौका

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव

Noida News : बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए घर पर ही वोट देने की सुविधा की गई है। वैसे तो जिले में 424 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने घर पर बैठकर वोट देने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन 424 में से कुल 377 लोगों ने ही घर पर बैठकर मतदान किया है। यह मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ। बाकी 47 लोग घर पर नहीं मिले थे। इस हिसाब से इच्छा जताने वाले कुल 80 प्रतिशत लोगों ने ही वोट दिए हैं।

मंगलवार को कुल 22 लोगों मतदान किया
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन सोमवार को 355 लोगों ने घर में बैठकर मतदान किया। दूसरे दिन मंगलवार को 22 लोगों ने घर में बैठकर मतदान किया है। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा में बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों का मतदान करवाने के लिए 20 पोलिंग पार्टी घर पर पहुंची। जिन लोगों की उम्र 85 से ज्यादा हो गई है या फिर दिव्यांग है, उनको घर पर ही मतदान करने का हक प्राप्त हुआ।

विधानसभा क्षेत्र    बुजुर्ग मतदाता    दिव्यांग मतदाता
नोएडा                     4,272               3,799
जेवर                       3,185               2,265
दादरी                     4,031               3,498
टोटल                   11,488               9,562

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.