नोएडा पुलिस का संपर्क एप डाउनलोड कर, एक क्लिक में जाने सवालों के जवाब

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में Any Doubt : नोएडा पुलिस का संपर्क एप डाउनलोड कर, एक क्लिक में जाने सवालों के जवाब

नोएडा पुलिस का संपर्क एप डाउनलोड कर, एक क्लिक में जाने सवालों के जवाब

Google Image | Symbolic Image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) को एक दिन शेष है। कल यानी की 26 अप्रैल को नोएडा वाले मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक खास इंतजाम किया है। इसके लिए नोएडा पुलिस ने एक ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से वोटर को घर बैठे एक क्लिक पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगे। ताकि वाटर बिना किसी परेशानी के अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाल सके। गौतमबुद्ध के लोकसभा सीट पर कुल 26 लाख वोटर है। इसमें लगभग 10 लाख वोटर शहरी इलाकों में रहते हैं। ऐसे में शहरी वोटरों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने पर यह ऐप मददगार साबित हो सकता है।  
Imageऐप के जरिए मिलेंगी ये जानकारी 
लोकसभा चुनाव को लेकर नोएडा पुलिस ने ई-संपर्क नोएडा (e-Sampark Noida) ऐप लॉन्च किया है। इसमें तमाम सुविधाएं होंगी यह पोलिंग बूथ पर संपर्क कर काफी मददगार साबित होने वाला है। इस एप के जरिए विधानसभा और बूथवार संबंधी व्यक्तियों के नाम और नंबर में सहायता करेगा। इसमें BOLO, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट का नाम, जोनल सेक्टर पुलिस अधिकारी का नाम, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी का नाम, और मोबाइल नंबर, ग्राम प्रधान पार्षद का नाम आदि ऐप के जरिए पता चल पाएंगी। 

मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा ऐप 
इस ऐप में गूगल ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंचने में भी सुविधा  मिलेगी। ऐप के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मोबाइल नंबर हासिल करने में सुविधा वहीं, चुनाव से संबंधित समस्त अभिलेख हासिल करने में भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मतदान केंद्र की जानकारी बूथों की संख्या पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर संपर्क नोएडा पुलिस नाम से डाउनलोड कर सकते है। 

ऐप का इस्तेमाल ऐसे करें 
नोएडा पुलिस कॉलर ऐप e-sampark Noida Police App नाम से प्रदर्शित होगा।  ऐप को ओपन करने के बाद बूथवार सम्पर्क, पुलिस सम्पर्क, प्रशासनिक सम्पर्क और अतिरिक्त दस्तावेज ऑप्शन क्लिक करना होगा। बूथवार सम्पर्क का ऑप्शन क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन होगा, जिसमें Dist Name, विधानसभा और बूथ नंबर भरकर View Details पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.