इतने हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी, गैरहाजिर होने पर होगी कार्रवाई 

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : इतने हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी, गैरहाजिर होने पर होगी कार्रवाई 

इतने हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी, गैरहाजिर होने पर होगी कार्रवाई 

Google Image | Symbolic Image

Noida News : उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा (Gautam Buddha Nagar Lok Sabha) सीट पर आगामी 26 अप्रैल को करीब 26.80 लाख लोग मतदान करने वाले हैं। इस चुनाव में 8,152 कर्मचारी मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए कार्यरत रहेंगे। 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टी मतदान के लिए निकल जाएगी इस दौरान सभी कर्मचारियों को फूल मंडी में उपस्थिति रहने के लिए आदेशित किया गया है। चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दादरी, जेवर और नोएडा पहुंचेंगे 
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में मतदान के लिए 1852 पोलिंग बूथों पर 8152 कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें 2038 पीठासीन अधिकारी होंगे। चुनाव कराने के लिए 2,038 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। 25 अप्रैल को सुबह 7 बजे चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारी नोएडा के फेस-2 स्थित फूल मंडी पहुंचेंगे। फूल मंडी से ही उन्हें मतदान कराने के लिए रवाना किया जाएगा। दादरी, जेवर और नोएडा में उपजिलाधिकारी के अधीन अतिरिक्त कर्मचारी रहेंगे। जरूरत के मुताबिक उनको तैनात किया जा सकेगा। 

कर्मचारियों मिलेगा पैसा 
इनके अलावा 1,500 कर्मचारी चुनाव की व्यवस्था बनाने में रहेंगे। इस बार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते की राशि उनके बैंक खाते में जाएगी। चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.