42 जिला बदर गुंडों के घर पड़ी रेड, तीन घर में सोते मिले, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गौतमबुद्ध नगरः 42 जिला बदर गुंडों के घर पड़ी रेड, तीन घर में सोते मिले, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

42 जिला बदर गुंडों के घर पड़ी रेड, तीन घर में सोते मिले, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tricity Today | 42 जिला बदर गुंडों के घर पड़ी रेड

  • पुलिस ने सभी 42 गुंडों के घर रेड डाली
  • जिसमें 3 अपने घरों में सोते पकड़े गए
  • जिले में 88 ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्य के लिए पांच वार्ड और तीन क्षेत्र पंचायतों में चुनाव करवाए जाने हैं
  • 19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान करवाया जाएगा
UP Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddh Nagar Police) व्यापक अभियान छेड़े हुए है। चुनाव को किसी भी तरह प्रभावित करने में सक्षम अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इसी सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में 42 गुंडों को जिला बदर किया था। सूचना मिली कि इनमें से कई चोरी-छिपे अपने गांव में लौट आए हैं। पुलिस ने सभी 42 गुंडों के घर रेड डाली। जिसमें 3 अपने घरों में सोते पकड़े गए। तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि 42 जिला बदर अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर छापामारी की गई है। इन गुंडों को जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। रबूपुरा थाना क्षेत्र के मुराद गढ़ी गांव का सोनू पुत्र विकल उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था। छापे में वह अपने घर पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इसी गांव के योगेश पुत्र महेश को भी जिला बदर किया गया था। वह भी गांव में ही घूमता पकड़ा गया है। उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव में महेश पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इसे भी उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत जिले से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी सूरत में पंचायत चुनाव के दौरान अपराधिक किस्म के लोगों को गांवों में ठहरने नहीं दिया जाएगा। अगर जिला बदर किया गया कोई भी गुंडा गौतमबुद्ध नगर की सीमा में पकड़ा गया तो उसे जेल भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण में चुनाव करवाया जा रहा है। जिले में 88 ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्य के लिए पांच वार्ड और तीन क्षेत्र पंचायतों में चुनाव करवाए जाने हैं। क्षेत्र पंचायतों के लिए 119 सदस्यों का चुनाव होगा। ग्राम पंचायतों में 1,114 सदस्यों का चुनाव करवाया जाना है। दूसरे चरण के लिए 7 और 8 अप्रैल को नामांकन करवाए गए हैं। 19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान करवाया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत उत्तर प्रदेश में सबसे छोटी जिला पंचायत है। यहां केवल 5 वार्ड के लिए चुनाव करवाया जाना है। इसके बावजूद राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ का दौर चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.