शौहर की गैर जानकारी में बनवाया था आइब्रो

कानपुर में रह रही बीवी को विदेश से दिया तीन तलाक : शौहर की गैर जानकारी में बनवाया था आइब्रो

शौहर की गैर जानकारी में बनवाया था आइब्रो

Google Image | Symbolic

Kanpur News : यूपी में हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से आया है। यहां आइब्रो बनवाने पर एक महिला को तलाक का दंश झेलना पड़ा है। दिलचस्प है कि सऊदी अरब से शौहर ने कानपुर में रह रही बेगम को तीन तलाक दिया है।  

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शौहर ने अपनी बीवी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने ब्यूटी पार्लर में अपनी आइब्रो बनवा ली थी। शख्स को जैसे ही यह बात पता चली, वह गुस्से में आगबबूला हो गया और बीवी को तीन तलाक दे दिया। आरोपी शख्स सऊदी अरब में रहता है। वह वीडियो कॉल पर अपनी बीवी से बात कर रहा था। 

क्या है पूरा मामला 
कानपुर में रहने वाली गुलसबा का निकाह साल 2022 प्रयागराज के रहने वाले मोहम्मद सलीम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से सलीम सऊदी चला गया। वे दोनों वीडियो कॉल के जरिये रोजाना बात करते थे। कुछ दिन पहले सलीम और गुलसबा बात कर रहे थे, सलीम को जैसे ही पता चला कि उसकी मर्जी के बिना बीवी ने आइब्रो बनवा ली है, उसने वीडियो कॉल पर ही तलाक दे दिया। यह घटना 4 अक्टूबर की है। पीड़ित गुलसबा ने थाने में जाकर पुलिस से पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। 

वीडियो कॉल पर बीवी को दिया तीन तलाक
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सऊदी अरब में रहने वाला सलीम बीवी गुलसबा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। तभी उसकी नजर उसकी थ्रेडिंग पर पड़ी। सलीम ने पूछा कि उसकी मर्जी के बिना उसने थ्रेडिंग कैसे करवाई। गुस्से में आकर उसने उसे तीन तलाक दे दिया। उसने कहा कि वह जो चाहे करने के लिए आजाद है।

गुलसबा ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपने पति, सास और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पति पर क्रूरता और दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में देश में तीन तलाक को अवैध और असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था, इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आती रहती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.