भाजयुमो की बैठक में शामिल हुए महामंत्री हर्षवर्धन, इन नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

नोएडा : भाजयुमो की बैठक में शामिल हुए महामंत्री हर्षवर्धन, इन नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

भाजयुमो की बैठक में शामिल हुए महामंत्री हर्षवर्धन, इन नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

Tricity Today | बीजेपी युवा मोर्चा की नवगठित इकाई की परिचय बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई

Noida News : भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगठित इकाई की परिचय बैठक जिला कार्यालय सेक्टर-35 में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो महामंत्री हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी शक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने और समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया। 

युवा मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा, सेवा ही संगठन के भाव को हमेशा अपने आचरण में धारण करें। संगठन में ही शक्ति है, इस मूल मंत्र को याद रखें। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने साथियों को एकजुट होकर आने वाले अभियानों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने के लिए कहा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय मुख्य अतिथि हर्षवर्धन से भी करवाया।

दायित्वों का निर्वहन करें
कार्यक्रम के समापन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी भाजपा नोएडा महानगर मनीष शर्मा ने युवा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ दिए गए दायित्व के निर्वहन करें। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी भाजपा नोएडा महानगर तन्मय शंकर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनुज शर्मा, मोहित शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, राजू पंडित, नरेंद्र जोगी और रिंकू तंवर मौजूद रहे। 

ये रहे मौजूद
इनके साथ युवा मोर्चा जिला मंत्री सत्यम सिंह, रितेश वर्मा, प्रशांत कुमार, तुषार गोयल, प्रवीण चौहान, नीरज चौहान,  युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदेश त्यागी, युवा मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी विनय धोबी, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य संदीप अवाना, सपना शर्मा, योगेंद्र रावत, शुभम आचार्य, दीपांशु यादव, गौरव यादव, राजेश शाह, अवनीश पांडे, दीपक अवाना, श्रवण गौतम, विकास राणा और अतुल सामानिया उपस्थित रहे।

नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने पक्षिम क्षेत्र के सभी विभागों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसमें नोएडा से एडवोकेट राजीव त्यागी को क़ानून एवं विधिक विषय विभाग का संयोजक बनाया गया है। कार्यालय निर्माण के लिए पूर्व ज़िलाध्यक्ष राकेश शर्मा को क्षेत्रीय संयोजक,  मनोज शर्मा पूर्व आईटी संयोजक को मीडिया सम्पर्क विभाग से क्षेत्रीय सह संयोजक, राष्ट्रीय कार्यक्रम विभाग के लिए अर्पित गोयल को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। राजीव त्यागी भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मनोज शर्मा को मीडिया विभाग क्षेत्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया है। राकेश शर्मा को कार्यालय निर्माण विभाग का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। मनोज शर्मा पहले आईटी विभाग में जिला संयोजक रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.