एक महीने पहले नोएडा से अगवा किशोरी एटा में बरामद, आरोपी गिरफ्तार, मिली बड़ी जानकारी

बड़ी खबरः एक महीने पहले नोएडा से अगवा किशोरी एटा में बरामद, आरोपी गिरफ्तार, मिली बड़ी जानकारी

एक महीने पहले नोएडा से अगवा किशोरी एटा में बरामद, आरोपी गिरफ्तार, मिली बड़ी जानकारी

Google Image | आरोपी गिरफ्तार हुआ

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने पहले जिले के बहलोलपुर गांव से अगवा हुई एक किशोरी को यूपी के एटा से बरामद कर लिया है। किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक महीने पहले परिजनों ने किशोरी के अपहरण होने की शिकायत नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र पुलिस में दी थी। इसके बाद से ही टीमें आरोपी तलाश में जुटी थीं। 

आखिरकार आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी और आरोपी दोनों को एटा में ढूंढ निकाला। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी को आरोपी अभिषेक एक महीने पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। 

उन्होंने बताया कि केस की जांच कर रही थाना पुलिस ने जनपद एटा से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से किशोरी को छुड़ाया। दीक्षित ने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने किशोरी से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.