किशोरी का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा

NOIDA : किशोरी का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा

किशोरी का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा

Google Image | Symbolic Image

NOIDA : महिला सशक्तिकरण की जागरुकता और देश में महिला अपराध के खिलाफ सख्त कानून होने के बाद भी महिलाओं से जुड़े अपराध थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला थाना फेस-2 का है। थाना फेस-2 पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

अगवा करने के बाद किया रेप 
जिला गौतमबुद्ध नगर के भंगेल गांव में रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा किया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। मामले के संदर्भ में थाना फेस-2 पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि भंगेल गांव में रहने वाली एक किशोरी को नवीन पुत्र शमशाद नामक युवक बहला-फुसलाकर 2 माह पूर्व अगवा कर ले गया था। आरोपी ने किशारी के साथ बलात्कार किया। 

कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा
थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.