नारी प्रगति फाउंडेशन की अच्छी पहल, एसबीआई की मदद से महिलाओं समेत 75 लोगों के खुलवाएं निशुल्क बैंक अकाउंट

नोएडा : नारी प्रगति फाउंडेशन की अच्छी पहल, एसबीआई की मदद से महिलाओं समेत 75 लोगों के खुलवाएं निशुल्क बैंक अकाउंट

नारी प्रगति फाउंडेशन की अच्छी पहल, एसबीआई की मदद से महिलाओं समेत 75 लोगों के खुलवाएं निशुल्क बैंक अकाउंट

Tricity Today | नारी प्रगति फाउंडेशन की अच्छी पहल

NOIDA : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने मंगलवार को एक खास पहल की है। भारतीय स्टेट बैंक की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों के निशुल्क बैंक अकाउंट खोले गए है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की मुख्य अध्यक्षा मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक अच्छी पहल की गई। मंगलवार को महागुण मेस्ट्रो सेक्टर-50 में लगभग 57 महिलाओं और 18 बच्चों के निशुल्क बैंक अकाउंट खोले गए। 

मीडिया प्रमुख अलका वर्मा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के नोएडा मार्केटिंग हेड अमर नाथ प्रसाद ने महिलाओं को 12 रुपए प्रति वार्षिक प्रीमियम को जमा करने पर दो लाख का दुर्घटना बीमा, व्यवसाय शुरु करने आदि की भारतीय स्टेट बैंक और सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी।  

महागुण मेस्ट्रो के आरडब्लूए अध्यक्ष अजय उपध्याय और महासचिव संजय गुप्ता का इसमें विशेष योगदान रहा। संस्था की महासचिव वनिता ने बताया कि यह कैंप नोएडा के अन्य  स्थानों में भी लगाए जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का अकाउंट खुलवाए जाए। इस कैंप को सफल बनाने में स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर प्रकाश भारती और मैनेजर FI की टीम विनीत ने काफी योगदान दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.