साइबर ठगों से वापस दिलवाए 75 हजार रुपए, पीड़ित ने किया आलोक सिंह की टीम का धन्यवाद

शाबाश नोएडा पुलिस : साइबर ठगों से वापस दिलवाए 75 हजार रुपए, पीड़ित ने किया आलोक सिंह की टीम का धन्यवाद

साइबर ठगों से वापस दिलवाए 75 हजार रुपए, पीड़ित ने किया आलोक सिंह की टीम का धन्यवाद

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : नोएडा में रहने वाले एक युवक को कुछ दिनों पहले साइबर ठगों ने शिकार बनाया था। युवक के बैंक अकाउंट से अपराधियों ने 75 हजार रुपए निकाल लिए थे। इस मामले में पीड़ित ने सेक्टर-24 थाना साइबर हेल्प डेस्क पर मदद की गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेमेंट मीडिएटर कंपनी से संपर्क कर ठगी की रकम फ्रीज करा दी। सोमवार को ठगे गए 75 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस आ गए।

पेमेंट करवाई फ्रिज
पुलिस ने बताया कि बीते 18 फरवरी को सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में आकाश निवासी नोएडा सेक्टर-11 ने सूचना दी थी कि उसके साथ 75,000 रुपए का ऑनलाइन ठगी हुई है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर-24 थाना पुलिस ने पेमेंट मीडिएटर जंबोपे एक्सप्रेस लिमिटेड से संपर्क किया और पीड़ित की रकम को तुरंत फ्रिज करा दिया था।

पीड़ित ने किया पुलिस टीम का धन्यवाद
नोएडा पुलिस की तत्परता के कारण सोमवार को पीड़ित आकाश के सारे पैसे उनके खाते में वापस आ गए है। रुपए वापस मिलने के बाद पीड़ित ने नोएडा पुलिस के इस सहरानीय कार्य की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की टीम का धन्यवाद किया है। आपको बता दें कि नोएडा में साइबर हेल्प डेस्क और साइबर थाना स्थापित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.