प्राइवेट कंपनी संवारेंगी गौतमबुद्ध नगर के सरकारी स्कूल, इन सुविधाओं से लैस होंगी क्लास

पहल : प्राइवेट कंपनी संवारेंगी गौतमबुद्ध नगर के सरकारी स्कूल, इन सुविधाओं से लैस होंगी क्लास

प्राइवेट कंपनी संवारेंगी गौतमबुद्ध नगर के सरकारी स्कूल, इन सुविधाओं से लैस होंगी क्लास

Tricity Today | गांव गढ़ी शाहदरा में सरकारी विद्यालय

Noida : नोएडा के गांव गढ़ी शाहदरा में सरकारी विद्यालय को एक निजी स्कूल की तरह तैयार करवाया जा रहा है। इस सरकारी विद्यालय को सवा दो करोड़ रुपए की आर्थिक मदद से पूरी तरह व्यवस्था लैस बनवाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी ने ली है। इस उच्च प्राथमिक विद्यालय में आने वाले हर बच्चें को निजी स्कूल की तरह हर सुविधा मिलेंगी। 
तस्वीरों में शानदार रंगों से रंगीन दिख रही यह कंक्रीट की बिल्डिंग कोई प्राइवेट स्कूल नहीं बल्कि गांव गढ़ी शाहदरा के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। विद्यालय कि दीवारों पर स्वछता से संबंधित स्लोगन लिखे गए है। क्लास रूम में बेंच, ब्लैक बोर्ड और अच्छे वेंटिलेशन के लिए बड़ी-बड़ी विंडो भी दी गई है। बच्चों के पढ़ने के लिए एक लाइब्रेरी रूम बनाया गया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ग्राउंड तैयार हो रहा है। स्कूल में विकलांग बच्चों के लिए यह पर रैंप भी बनाया गया है, ताकि उनको अपनी क्लास तक पहुचने में किसी प्रकार की परेशानी ना आए। 

हाईटेक तरीके से बनाया जा रहा उच्च प्रथमिक विद्यालय को साल 2022 के शुरुआत तक पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल स्कूल का कार्य जोर-शोर से निजी कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है। निजी कंपनी 17 जनवरी को विद्यालय जिला बेसिक शिक्षा विभाग को हैंड ओवर कर देगी। जिसके बाद यहां पर कक्षा 6-8वीं तक के बच्चों की क्लास शुरू कर दी जाएंगी। इस स्कूल के बच्चें फिलहाल प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। 
सरकारी विद्यालय की पुनर्निर्मित किया जा रहा है। इनमें आकर पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई के प्रति कितनी रुचि बढ़ेगी। साथ ही निजी विद्यालय की तरह जब सरकारी विद्यालय में भी बच्चों को सुविधा दी जाएंगी तो सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाला हर बच्चा अच्छा क्लास में परफॉर्म कर सकता है। अगर ऐसे ही हर निजी कंपनी एक सरकारी विद्यालय के पुनर्निर्मित का काम करेगी तो हमारे देश के बच्चों का भविष्य सुन्हेरा होगा। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.