आर्ष कन्या गुरुकुल वेद धाम में मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Noida : आर्ष कन्या गुरुकुल वेद धाम में मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

आर्ष कन्या गुरुकुल वेद धाम में मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Tricity Today | आर्ष कन्या गुरुकुल वेद धाम ने मनाया वार्षिकोत्सव

Noida : आर्ष कन्या गुरुकुल वेद धाम का रविवार को भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवयज्ञ से किया गया। इस अवसर पर कन्या गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने स्वागत गीत गाकर सभी को मोहित कर लिया। इसके साथ ही भारत राष्ट्र का गुणगान अपनी ओजस्वी कविताओं से कर सभी उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह रहे मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद चौहान (निदेशक एमिटी विश्विद्यालय) ने की। वहीं मुख्य अतिथि सुनील रामा रहे तो उनके साथ न्यायाधीश अजय त्यागी, भगत सिंह और सोनाली पुनिया समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन
राष्ट्रीय विचारधारा के कवि अमित शर्मा ने राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। उनकी ओजपूर्ण कविताओं ने श्रोताओं में उत्साह का संचार किया। गीता पर पढ़ी गई उनकी कविता को खूब दाद मिली। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जयेंद्र एवं अधिष्ठात्री सीमा ने किया।

छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
इस अवसर पर कन्या गुरुकुल की बच्चियों ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। गुरुकुल की छात्राओं ने न केवल शानदार सलामी परेड निकाली बल्कि शस्त्र कला के प्रदर्शन, लेजिम, लाठी चलाना, मानव पुल बनाना आदि से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन बच्चियों के अनुशासन और कुछ हैरतअंगेज करतब देख कर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.