भव्य पंडाल तैयार, कल निकाली जाएगी शोभा यात्रा

नोएडा में श्रीमद् भागवत कथा : भव्य पंडाल तैयार, कल निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भव्य पंडाल तैयार, कल निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Tricity Today | राजेंद्रा नंद सरस्वती महाराज व्यास

Noida News : सेक्टर-12 कलरिया बाबा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा एम ब्लॉक में आठ दिन तक चलेगी। इस दौरान सेक्टर के आस-पास के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। आने वाले भक्तों के लिए भव्य पंडाल बनकर तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी रहेंगे।

चार से 11 सितंबर तक होगा कार्यक्रम
आयोजक मंडल ने बताया कि आगामी चार से 11 सितंबर 2023 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस कथा में राजेंद्रा नंद सरस्वती महाराज व्यास की गद्दी संभालेंगे। रविवार को धूमधाम से सुबह 9 बजे कलारिया बाबा मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सेक्टर में अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 'श्री गौरी शंकर वैदिक धर्म नाथ ट्रस्ट करवा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा
4 सितंबर : भागवत महात्मय, कपिल परीक्षित जन्म, शुकदेव आगमन
5 सितंबर : सृप्ति वर्णन, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, पुरंजनोपाख्यान
6 सितंबर : भरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, नृसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र
7 सितंबर : गजेन्द्र उद्धार, वामनावतार, रामावतार, श्री कृष्ण जन्म द्धनन्दोत्सवऋ
8 सितंबर : श्री कृष्ण बाललीला, माखन लीला, गौचारण, गोवर्धन पूजा
9 सितंबर : रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, द्वारिका लीला
10 सितंबर : नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतो पाख्यान, कलिधर्म, कथा विश्राम
11 सितंबर : हवन और भण्डारा प्रातः 9 बजे से प्रभु की इच्छा तक

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.