UP BJP के दोबारा उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता गदगद

नोएडा पहुंचने पर पंकज सिंह का भव्य स्वागत : UP BJP के दोबारा उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता गदगद

UP BJP के दोबारा उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता गदगद

Tricity Today | पंकज सिंह का भव्य स्वागत

Noida News : नोएडा के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता पंकज को शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी ने पंकज सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोबारा से जिम्मेदारी मिलने के बाद पंकज सिंह का नोएडा में ढोल-नगाड़ा और फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। नोएडा सेक्टर-26 में स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि पंकज सिंह को दोबारा यूपी भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ता का पद ही सर्वोच्च पद : पंकज सिंह
इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा, "पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयत्न करता हूं और एक कार्यकर्ता के नाते यही हम सभी का दायित्व है।" पंकज सिंह ने आगे कहा, "कार्यकर्ता का पद ही सर्वोच्च पद है और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाना चाहिए और बूथ और मंडल सशक्तिकरण के अभियान को पूरी जिम्मेदारी से सफल बना चाहिए।"

कार्तकर्ताओं को दिया यह मैसेज
पंकज सिंह ने कहा, "कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके अलावा लाभार्थियों के सभी वर्गों से संपर्क में भी रहें।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.