नारी प्रगति फाउंडेशन की शानदार पहल, गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए खोला कोचिंग सेंटर

Noida News : नारी प्रगति फाउंडेशन की शानदार पहल, गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए खोला कोचिंग सेंटर

नारी प्रगति फाउंडेशन की शानदार पहल, गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए खोला कोचिंग सेंटर

Tricity Today | नारी प्रगति फाउंडेशन की शानदार पहल

Noida News : आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए नारी प्रगति फाउंडेशन ने एक शानदार पहल की है। नोएडा में नारी प्रगति फाउंडेशन ने पहला ऐसा कोचिंग सेंटर स्थापित किया है, जहां पर निशुल्क पढ़ाई की जाएगी। बच्चों को 2 सत्र में पढ़ाई करवाई जाएगी। यहां पर बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके अलावा उन बच्चों को भी शिक्षा दिलवाई जाएगी जो स्कूल जाते हैं, लेकिन अतिरिक्त ट्यूशन पढ़ाई नहीं कर पाते। ऐसे में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

बच्चों के गांव जाने की वजह से रुकी क्लासेस
नारी प्रगति फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी का कहना है कि वैसे तो यह काफी समय पहले खुल गया था, लेकिन काफी बच्चे गर्मियों की छुट्टी में अपने गांव चले गए थे। अब बच्चों के आने के बाद दोबारा से कोचिंग सेंटर खुला है। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद 27 जून 2023 को दोबारा से कोचिंग सेंटर खोला गया है।

इन महिलाओं का विशेष योगदान
नीरू भान नारी प्रगति विद्याधारा की प्रमुख ने बताया कि कई छात्र अभी भी गांव में अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। जैसे ही यह बच्चे वापस आएंगे तो उनको शिक्षा दी जानी शुरू कर दी जाएगी। मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि छात्रों का मार्गदर्शन करने के निरंतर प्रयासों के लिए मीनाक्षी त्यागी, मानवी ओझल और नित्या का महत्वपूर्ण योगदान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.