ग्रेटर नोएडा के बेटे NASA में दिखाएंगे जलवा, रिक्शा चालक और किसान के बच्चों की दिखेगी काबिलियत

गर्व की बात : ग्रेटर नोएडा के बेटे NASA में दिखाएंगे जलवा, रिक्शा चालक और किसान के बच्चों की दिखेगी काबिलियत

ग्रेटर नोएडा के बेटे NASA में दिखाएंगे जलवा, रिक्शा चालक और किसान के बच्चों की दिखेगी काबिलियत

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के बेटे NASA में दिखाएंगे जलवा

Noida News : कहते हैं इंसान में जब कुछ करने का जज्बा हो तो हिम्मत अपने आप आ जाती है। कुछ ऐसा ही नोएडा में देखने को मिला है। आपको बता दे इंसान में प्रतिभा कभी गरीबी या अमीरी देखकर नहीं बल्कि काबिलियत और जुनून के बल पर आती है। आपको बता दें कि दादरी के छायासां गांव के उत्कर्ष मलिक को नासा की ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज के लिए चुना गया है। उत्कर्ष के जज्बे ने उनके परिवार के संघर्ष को एक मुकाम दिया है। इसके साथ ही दूसरे बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा है। इसके अलावा ओम भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं के छात्र हैं। वह भी ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज में प्रतिभाग करेंगे।

आसान नहीं थी जिंदगी
उत्कर्ष के पिता उपेंद्र सिंह को आठ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, तब से वह बिस्तर पर ही हैं। इस घटना के बाद से उनका परिवार खेती पर निर्भर हो गया है। उत्कर्ष अपनी मां, बहन और 80 वर्षीय दादा सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर खेती करते हैं। उत्कर्ष दो जुड़वा भाई बहन हैं। उनकी बहन निकिता उनके साथ ही कक्षा 10 में पढ़ती है। उत्कर्ष की मां ने बताया कि बेटे का दिमाग शुरू से ही मशीन और इलेक्ट्रॉनिक के काम करने में लगता है। वह डिजाइन इंजीनियर बनना चाहता है।

नोएडा के भाऊराव देवरस भी कम नहीं
सेक्टर-12 के एच ब्लॉक में रहने वाले ओम भाऊराव देवरस भी ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज में प्रतिभाग करेंगे। ओम की मां सुनीता देवी घरेलू सहायिका हैं और उनके पिता अरविंद कुमार रिक्शा चालक हैं। करीब सात महीने पहले सड़क हादसे में पैर टूटने के कारण अभी घर पर ही हैं। जिसके बाद से मां ही पूरा घर चला रही हैं। ओम ने अपने स्कूल के शिक्षक अक्षय कुशवाहा की देखरेख में मार्श एक्सप्लोरेशन रोवर का मॉडल तैयार किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.