आधार कार्ड में नाम बदलवाने के दौरान हिंदू संगठन ने पकड़ा

नोएडा में रातों-रात गुड़िया का धर्म गुरुओं ने करवाया धर्मांतरण : आधार कार्ड में नाम बदलवाने के दौरान हिंदू संगठन ने पकड़ा

आधार कार्ड में नाम बदलवाने के दौरान हिंदू संगठन ने पकड़ा

Tricity Today | नसीम और गुड़िया

Noida : गौतमबुद्ध नगर में लव जिहाद का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस प्रशासन के कड़े रुख के बावजूद जिले में आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली 24 का है। मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 22 के चौड़ा गांव में रातों-रात बिहार की एक महिला को मुस्लिम युवक और धर्मगुरुओं ने धर्मांतरण करवा दिया। इसकी भनक जब नोएडा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को लगी तो मौके पर संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ हंगामा किया। इस मामले में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ धर्मांतरण की शिकायत थाना 24 को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

धर्म परिवर्तन का आरोप
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने थाना 24 में शिकायत देते हुए बताया कि चौड़ा गांव में एक लड़का जिसका नाम नसीम है। यह आगरा का निवासी है। नसीब ने लड़की गुड़िया कुमारी का गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करवा कर धर्मांतरण करवा दिया है। हिंदू लड़की बिहार की रहने वाली है। लड़का हिंदू लड़की को हिमाचल से चौड़ा गांव ले आया। यहां पर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलकर गलत तरीके से लड़की और लड़के का निकाह करवा दिया। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी होता है।

इन्होंने दी शिकायत
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का आरोप लगाया कि इस निकाह के पक्ष में लड़की के परिजन नहीं हैं। नसीब ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया है। इस मामले में पुलिस लड़के और मौलवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस को शिकायत महानगर संयोजक सुमित, मंत्री रोहित शर्मा, संयोजक दीपक, प्रचार प्रमुख निखिल, गौरक्षक प्रमुख पुनीत शर्मा, सुरक्षा प्रमुख अर्जुन और प्रखंड सह संयोजक राहुल सिसोदिया ने दी है। इस मामले में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले 2 साल से लड़का और लड़की घरवालों की मर्जी से साथ रह रहे है। जनवरी महीने से दोनों व्यक्ति चौड़ा गांव में लिव-इन में रह रहे है। धर्म परिवर्तन का अभी कोई प्रमाण नहीं मिला हैं। हिन्दू संगठन द्वारा थाने पर शिकायत दी गई थी। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.