दोपहर 2 बजे होगी जमानत याचिका पर सुनवाई, इन धाराओं में दर्ज है एफआईआर

श्रीकांत त्यागी मामले में आज अहम दिन : दोपहर 2 बजे होगी जमानत याचिका पर सुनवाई, इन धाराओं में दर्ज है एफआईआर

दोपहर 2 बजे होगी जमानत याचिका पर सुनवाई, इन धाराओं में दर्ज है एफआईआर

Tricity Today | Shrikant Tyagi

Noida/Greater Noida News : श्रीकांत त्यागी मामले में आज मंगलवार का दिन अहम साबित हो सकता है। मंगलवार 16 अगस्त 2022 की दोपहर 2:00 बजे श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर सुनवाई है। पहले 11 अगस्त को श्रीकांत की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन उस दिन हड़ताल होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। आपको बता दें कि आज के ही दिन मंगलवार 9 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे श्रीकांत त्यागी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार हुआ था।

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज है मुकदमे
1. 99/2007 (आईपीसी 387)
2. 386/2007 (3/4 गुंडा अधिनियम)
3. 634/2009 (147, 336, 427, 504 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट)
4. 635/2009 (147, 148, 336, 341, 427 आईपीसी, 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट और 2/3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम)
5. 449/2015 (147, 323, 506 आईपीसी)
6. 309/2020 (323, 504, 506, 307 आईपीसी)
7. 329/2022 (354, 323, 504, 506, 447 आईपीसी)
8. 335/2022 (419, 420, 482 आईपीसी)
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.