Noida News (आशुतोष राय) : नोएडा-एनसीआर में गुरुवार को आसमान आग के गोले बरस रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले सप्ताह भी लोगों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे है। लू का प्रकोप ऐसे ही जारी रहने वाला है। बताया जा रहा है की मानसून नोएडा-एनसीआर में जल्द ही दस्तक देने वाला है।
लू का प्रकोप रहेगा जारी
गुरुवार को भी गर्मी से लोगों की दिनचर्या में तकलीफ बढ़ती नजर आयी। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक लू से अगले सप्ताह भी लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसको देखते हुए गुरुवार को ऑरेंज और शुक्रवार से मंगलवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस है।
कैसा रहेगा आने वाले सप्ताह का तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले दिनों में गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल पायेगी।
कब होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार नोएडा-एनसीआर में मानसून जून में ही दस्तक देगा। उनके द्वारा 29 जून के बाद मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मानसून का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।