डीएनडी फ्लाईओवर पर भीषण जाम, आखिर किसकी गलती झेल रहा आम आदमी

दिल्ली किसान आंदोलन का असर : डीएनडी फ्लाईओवर पर भीषण जाम, आखिर किसकी गलती झेल रहा आम आदमी

डीएनडी फ्लाईओवर पर भीषण जाम, आखिर किसकी गलती झेल रहा आम आदमी

Tricity Today | डीएनडी फ्लाईओवर पर भीषण जाम

Noida News : पंजाब हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच के चलते पूरे एनसीआर का ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। लेकिन इस आंदोलन का असर जगह-जगह पर भारी जाम के जरिये देखने को मिल रहा है। एनसीआर के कई इलाकों से किसान इस आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर पर भारी जाम देखने को मिला है। जाम से बचने के लिए जगह-जगह पर भारी पुलिस बल तैनात हैं।
नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर फंसे लोग
आपको बता दें कि ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा फोर्स के साथ सड़कों पर तैनात है। देशभर के लाखों किसान जो आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने भी इंतजाम किया हुआ है। नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाला कालिंदी कुंज बॉर्डर पर गाड़ियां थम सी गयी है। दिल्ली पुलिस गाड़ियों को चेक करके आगे जाने दे रही है ऐसे में आम लोगों को भीषण जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नोएडा ट्रैफिक पुलिस टैग किया है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसे होते हुए दिल्ली और केजीपी से परी चौक होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन सेक्टर 14ए फ्लाईओवर, डीएनडी से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर, कालिंदीकुंज बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर, यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन जेवर टोल और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन दादरी और डासना से डायवर्ट किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.