नोएडा-दिल्ली के बीच कालिंदी कुंज मार्ग पर भीषण जाम, एमसीडी का टोल बूथ बना नासूर

BREAKING NEWS : नोएडा-दिल्ली के बीच कालिंदी कुंज मार्ग पर भीषण जाम, एमसीडी का टोल बूथ बना नासूर

नोएडा-दिल्ली के बीच कालिंदी कुंज मार्ग पर भीषण जाम, एमसीडी का टोल बूथ बना नासूर

Tricity Today | जाम

Noida News : नोएडा से दिल्ली कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले शहर के इस मुख्य मार्ग पर शाम से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पिछले करीब 3 घंटों से हजारों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस हालात संभालने में जुटी हुई है।

नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लगा हुआ है। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण बॉर्डर के पास पर बने दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के टोल बूथ पर भीड़ है। जिसकी वजह से यह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। नोएडा पुलिस जाम खुलवाने के लिए प्रयास कर रही है। नोएडा से कलन्दी कुंज वाले मार्ग पर जाम लगा हुआ है। दरअसल, एमसीडी का टोल बूथ नोएडा की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहनों से रोड टैक्स वसूल करता है। जिसके चलते रास्ते की कई लेन बाधित हो जाती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.