तेज रफ्तार ने पांच साल के बच्चे की जान ली, मां की हालत नाजुक, आरोपी को तलाश रही है पुलिस

NOIDA : तेज रफ्तार ने पांच साल के बच्चे की जान ली, मां की हालत नाजुक, आरोपी को तलाश रही है पुलिस

तेज रफ्तार ने पांच साल के बच्चे की जान ली, मां की हालत नाजुक, आरोपी को तलाश रही है पुलिस

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है। शहर के सेक्टर-122 के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मां और बेटे को कुचल दिया। हादसे में पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन चालक को तलाश कर रही है। मामला फेज-3 थाने का है।

थाना फेज- 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखीत ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-122 के पास एक अज्ञात कार चालक तेजी से जा रहा था। अचानक कार पर उसका नियंत्रण छूट गया। तेज रफ्तार अज्ञात चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे मां-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में पांच साल के बच्चे ऋषभ आनंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

महिला को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चे के पिता ने थाना फेज- 3 में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फूटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी 

जुआ खेलते हुए सात लोगों को पुलिस ने दबोजा, नगदी बरामद हुई : थाना फेज-3 पुलिस ने रविवार की रात छीजारसी कॉलोनी के पास से जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। पुलिस को ऐसी शिकायत मिली थी कि जुआरी हर रात वहां जुट जाते हैं। देर रात तक जुआ खेलते हैं और हुडदंग मचाते हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस ने छीजारसी कालोनी के पास से जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 22 हजार रुपये की नगद राशि, ताश की गड्डी और दूसरी चीजें बरामद की हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.