हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला की हालत बेहतर, अस्पताल से मिली छुट्टी

नोएडा : हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला की हालत बेहतर, अस्पताल से मिली छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला की हालत बेहतर, अस्पताल से मिली छुट्टी

Tricity Today | हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला की हालत बेहतर

Noida News : हृदय रोग से ग्रसित होने के बाद नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दरअसल, उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी गई थी। जो अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आपको बता दें कि वह शनिवार से दिल्ली के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की थी।

ब्लाकेज की शिकायत
कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक बीवी जोशी ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर रविवार रात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कैलाश अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब वह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की सोमवार सुबह एंजियोग्राफी की गई थी। जांच में हृदय की एक धमनी में ब्लाकेज की शिकायत पर डाक्टरों ने एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला। उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी गई थी।

शिव प्रताप शुक्ला भाजपा के पुराने नेता
शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल हैं। शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू किया था। मोदी कार्यकाल में तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे। देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून 1975 को जेल भी जाना पड़ा था। वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे थे। साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.