नोएडा की लड़की के साथ ऑनर किलिंग का प्रयास, लड़की ने जिंदा लौटकर सुनाई आपबीती

BIG BREAKING : नोएडा की लड़की के साथ ऑनर किलिंग का प्रयास, लड़की ने जिंदा लौटकर सुनाई आपबीती

नोएडा की लड़की के साथ ऑनर किलिंग का प्रयास, लड़की ने जिंदा लौटकर सुनाई आपबीती

Tricity Today | लड़की के साथ ऑनर किलिंग का प्रयास

Noida News : नोएडा की एक युवती के साथ ऑनर किलिंग का प्रयास किया गया। युवती के मामा कासगंज में रहते है। वहीं पर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। युवती का आरोप है कि उसके परिजन उसकी हत्या करवा सकते हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस के अलावा कासगंज पुलिस भी जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
युवती अपने परिजनों के साथ नोएडा के सोरखा गांव में रहती है। युवती ने बताया कि वह बीते दिनों मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर उसके भाई ने उसकी पीट दिया। इसके बाद में नाराज होकर अपने छोटे मामा के घर चली गई। लड़की ने बताया कि वहां पर उसके भाई और परिजन आए। उन्होंने वापस ले जाने की बात कही। वापस ले जाते समय उसको कासगंज ले गए। कासगंज में लड़की के बड़े मामा रहते हैं।

गोली मारकर लड़की को नहर में फेंका
लड़की का आरोप है कि रास्ते में पहले गाड़ी उसके भाइयों ने उसको गाड़ी ने उतारा। उसके बाद गोली मारकर उसे नहर में फेंक दिया। उससे भी जब मन नहीं भरा तो उसके भाइयों ने उसके ऊपर नहर में ही गोली चला दी, जिसमें वह बच गई। वह किसी तरीके से नहर में से बाहर निकली और मदद की गुहार लगाने लगी। इसी दौरान एक युवक ने उसकी मदद की और अस्पताल में एडमिट करवाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.