Tricity Today | Symbolic
Noida News : उत्तर प्रदेश की शो विंडो के नाम से मशहूर नोएडा शहर 203 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा को विश्व भर में पहचान मिल चुकी है। दूसरे राज्यों से आकर लाखों लोग इस शहर में रह रहे हैं और अपना गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि नोएडा में कितने सेक्टर हैं? इन सेक्टरों में क्या खास है। आपको बता दें कि नोएडा शहर में अब तक 166 सेक्टर बसाए गए हैं। मतलब, नोएडा में सेक्टरों की कुल संख्या 166 है।