नोएडा अथॉरिटी ने दिया जवाब

आचार संहिता में कैसे लगे मोदी की गारंटी के होर्डिंग : नोएडा अथॉरिटी ने दिया जवाब

नोएडा अथॉरिटी ने दिया जवाब

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता पूरे देश में लग गई है। ऐसे में कहीं पर भी राजनीतिक होर्डिंग लगाना आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में जगह-जगह पर "मोदी की गारंटी" के होर्डिंग लगे हुए हैं। इसको लेकर शहर के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल-जवाब किए हैं। जिसके बाद नोएडा अथॉरिटी की तरफ से बयान जारी हुआ है। नोएडा अथॉरिटी का बयान
नोएडा अथॉरिटी ने बयान जारी करते हुए बताया, "शहर में कहीं पर भी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग नहीं लगे हैं। राजनीतिक पार्टियों का कोई भी प्रचार नहीं किया जा रहा है। जिले में जहां पर भी मोदी की गारंटी के होर्डिग लगे हुए हैं, वह सभी जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बाद ही लगाया गया है। इसी के साथ इसका व्यय को चुनावी खर्च में सम्मिलित किया जाएगा।"

जनता ने सोशल मीडिया पर मांगा जवाब
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर शहर में महामाया फ्लाईओवर, रजनीगंधा चौक और नोएडा एक्सप्रेसवे पर काफी सारे स्थान पर मोदी की गारंटी के होर्डिंग लगे हुए हैं। इसको लेकर काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की है। इस पर डॉक्टर आशय गुप्ता ने सोशल मीडिया (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा, "नोएडा में विभिन्न जगहों पर भाजपा द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन लगातार किया जा रहा है। कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इलेक्शन कमिशन से अनुरोध है कि तत्काल एक्शन लिया जाए।" डॉ.आशय गुप्ता के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी सारे सवालों के जवाब लोगों ने मांगे हैं। जिनका अब अधिकारियों ने जवाब दे दिया है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.