नोएडा से जुड़ेंगे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्टी नेताओं ने साझा की जानकारियां

यूपी जोड़ो यात्रा : नोएडा से जुड़ेंगे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्टी नेताओं ने साझा की जानकारियां

नोएडा से जुड़ेंगे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्टी नेताओं ने साझा की जानकारियां

Tricity Today | यूपी जोड़ो यात्रा

Noida : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि 20 दिसंबर से सहारनपुर से शुरू हो रही यूपी जोड़ो यात्रा में नोएडा से बड़ी संख्या में पार्टी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने की कार्यकर्ता हरसंभव कोशिश करेंगे। नवनियुक्त प्रभारी योगी जाटव का पहली बार नोएडा आने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

क्या है पूरा मामला
सेक्टर-58 स्थित कांग्रेस के महानगर कांग्रेस में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज़िला प्रभारी योगी जाटव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस पार्टी के कुनबे को बढ़ाने की प्राथमिकता रहेगी। हमारा सामूहिक प्रयास होगा कि गौतमबुद्ध नगर में ज़्यादा लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ें। हमारी पहली ज़िम्मेदारी यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। नोएडा अध्यक्ष के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर से भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होंगे। योगी जाटव ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होकर मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर होते हुए 12 जनवरी 2024 को लखनऊ में खत्म होगी। यात्र में प्रदेशभर के हजारों कार्यकर्ता पैदल चलेंगे।

नोएडा से जाएंगे कार्यकर्ता
रामकुमार तंवर ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में हमारे ज़िले का अहम योगदान रहेगा। इसमें सैकडों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी ने कहा कि जब भी पार्टी को किसी धरने प्रदर्शन या यात्रा में कार्यकर्ताओं की ज़रूरत पड़ी है, गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ता हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार भी यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में हमारा विशेष योगदान रहेगा।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव उर्मिला चौधरी, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष रामभरोसे शर्मा, सोशल मीडिया के ज़िलाध्यक्ष हेमचंद नागर, दलित कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष धर्म सिंह वाल्मीकि, पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सीमा, जीतू शर्मा, सचिव आशुतोष पडरू आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.