इस गौशाला में बाढ़ के पानी में सैकड़ों गाय फंसी, महिला ने वीडियो बनाकर मांगी मदद, Video 

Noida Flood : इस गौशाला में बाढ़ के पानी में सैकड़ों गाय फंसी, महिला ने वीडियो बनाकर मांगी मदद, Video 

इस गौशाला में बाढ़ के पानी में सैकड़ों गाय फंसी, महिला ने वीडियो बनाकर मांगी मदद, Video 

Tricity Today | महिला ने वीडियो बनाकर मांगी मदद

Noida : पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते यूपी समेत देश के कई राज्यों का बुरा हाल है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है। वहीं हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। नोएडा में यमुना नदी के किनारे डूब क्षेत्र में कई सरकारी और प्राइवेट गौशाला चल रही है। यमुना में आई बाढ़ में सभी गोशाला में पानी भर गया है। वर्तमान में भी सैकड़ों गाय गौशाला में फंसी हुई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक गौशाला मालिक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो जिला प्रशासन और शहर वासियों से गौशाला में फंसी गायों को बचाने की अपील कर रही हैं। गौशाला में करीब 200
सेक्टर-135 में स्थित हिंदराइस गौशाला की संस्थापक सदस्य सुमन झा ट्राइसिटी टुडे से बात करते हुए बताया कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी गाय गौशाला में फंसी हुई है। कई गाय बाढ़ में बह गई हैं। कुछ घायल है। गौशाला में फंसी गाय भूखी है। उनकी गौशाला में से गाय को निकाला नहीं जा रहा है। वर्तमान में गौशाला में करीब 200 गए हैं। मजबूरन सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों से मदद मांग रही हैं।

दस फीट से ज्यादा पानी भरा
नोएडा में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जिलों में बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। आगे भी लगातार बारिश होने से नोएडा एनसीआर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 124, 125 और 135 में दस फीट से ज्यादा पानी भर गया है। इन सेक्टरों में पानी भरने के कारण सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नोएडा पुलिस पिछले 3 दिनों से फंसे लोगों और मवेशियों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 2 हजार गौवंश और करीब 700 महिलाओं, पुरूषों और बच्चों को बाढ प्रभावित एरिया से रेस्क्यू किया जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.