VHP ने खोला मोर्चा, बोले- अवैध मुकदमे नहीं हटे तो आंदोलन होगा

नोएडा : VHP ने खोला मोर्चा, बोले- अवैध मुकदमे नहीं हटे तो आंदोलन होगा

VHP ने खोला मोर्चा, बोले- अवैध मुकदमे नहीं हटे तो आंदोलन होगा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : शहर में बड़े पैमाने पर अवैध मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने बिगुल फूंक दिया है। संगठन के तरफ से शनिवार को नोएडा प्राधिकरण और डीएम को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें नोएडा में बसे अवैध मजारों को हटाने को कहा गया है। विहिप के प्रांत मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता ने कहा कि नोएडा में कुकुरमुत्तों की तरह जगहजेडजगह उगीं अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया तो हम राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। 

कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फसाया गया
डॉ. राज कमल गुप्ता ने कहा विहिप पदाधिकारियों पर थाना सेक्टर-39 के बाहर कुछ लोगों ने विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर जान लेवा हमले का प्रयास किया गया। जो सादा वेशधारी थे। इन आरोपियों को पुलिस ने अपना कर्मचारी बताया है। हमारी कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है जो बेहद निंदनीय है। 

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
कमल गुप्ता ने कहा, हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने जान से मारने की सरे आम धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाए। कार्यकर्ताओं पर झूठे केस में फसाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.