अगर कुंवारी लड़कियों को चाहिए मनचाहा पति तो इस तरह करें शिव की पूजा, चंद महीनों में होगी  मुराद पूरी

Sawan Somvar 2023 : अगर कुंवारी लड़कियों को चाहिए मनचाहा पति तो इस तरह करें शिव की पूजा, चंद महीनों में होगी मुराद पूरी

अगर कुंवारी लड़कियों को चाहिए मनचाहा पति तो इस तरह करें शिव की पूजा, चंद महीनों में होगी  मुराद पूरी

Tricity Today | भगवान शिव की पूजा करती महिलाएं

Noida News : सावन के 16 सोमवार में महिलाएं शिवजी के लिए उपवास रखती हैं। वहीं अच्छे जीवनसाथी की कामना के लिए कुंवारी लड़कियां भी प्रार्थना कर व्रत रखती हैं। ऐसे में इस बार सावन 2 महीने का हो गया। इस बार महिलाओं और लड़कियों के बीच खुशी की लहर है। क्योंकि सावन महीना अब दो का हो गया है।  

इन कामनाओं को पूर्ण करते है शिव 
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई से शुरू हुआ है। शहर भर में चारों तरफ शिवजी की पूजा का शोर है। शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक हो रहे हैं। पति की लंबी उम्र, संतान की खुशहाली और सुयोग्य वर की प्राप्ति की कामना से सावन सोमवार व्रत किया जाता है। शास्त्रों में सावन सोमवार की पूजा के साथ इसके व्रत पारण का भी विशेष महत्व है सावन सोमवार व्रत खोलते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है तभी व्रत और पूजा पूर्ण होती है।

इस तरह रखा जाता है व्रत 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत निर्जला और फलाहार दोनों तरीके से रखा जाता है। ऐसे में कुछ लोग सुबह और शाम को शिव पूजा कर व्रत खोल लेते हैं। वहीं कुछ पहले दिन तक व्रत रखकर अगले दिन सावन सोमवार व्रत को खोलते हैं। शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा प्रदोष काल और निशिता काल मुहूर्त में अत्यंत प्रभावशाली माने जाती है। ऐसे में सावन सोमवार व्रत में वर्ती को पूरे दिन शिव भक्ति कर अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलना उत्तम माना जाता है।

व्रत में रखें इन बातों का खास ख्याल 
  1. सावन सोमवार व्रत खोलते समय भूलकर भी लहसुन प्याज और मसालेदार भोजन ग्रहण ना करें।
  2. इस दिन व्रत में व्रती को तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है पूरे महीने बारिश होती है और बारिश के महीने में पाचन तंत्र काफी कमजोर होता है।
  3. अक्सर कई लोग घर में शिवलिंग के अभिषेक का जल तुलसी में डाल देते हैं।  ऐसा ना करें तुलसी को विष्णु प्रिया माना गया है। शिव के स्नान का जल तुलसी में डालने से पाप के भागी बनते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.