शराब पार्टी कर रहे 2 लोग गिरफ्तार, 14 तस्कर भी पकड़े गए

नोएडा के फार्म हाउसों में अवैध धंधे जारी : शराब पार्टी कर रहे 2 लोग गिरफ्तार, 14 तस्कर भी पकड़े गए

शराब पार्टी कर रहे 2 लोग गिरफ्तार, 14 तस्कर भी पकड़े गए

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : शहर सेक्टर-135 में स्थित फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं। आबकारी विभाग ने मदिरा परोस रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने सेक्टर-135 में स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारा। वहां पर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने राम सेवक और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 20 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। फार्म हाउस में बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बंटी नामक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दीपक नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 48 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। थाना फेस-2 पुलिस ने विनोद मिस्त्री नामक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 42 पव्वा अवैध शराब बरामद की है।

फेस -दो पुलिस ने बिलाल नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 850 ग्राम गांजा बरामद की है। थाना बीटा -2 पुलिस ने दीपक कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। थाना जेवर पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान एक शराब तस्कर गिरफ्तार करके उसके पास से 100 पव्वे शराब बरामद की है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जगबीर है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने भोलू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 82 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।
 
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने विशेष नामक युवक को आज सुबह गिरफ्तार किया है। इसके पास से 90 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने विभिन्न जगहों से सचिन, अरबाज और धन सिंह नामक तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार करके इनके पास से 136 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बीती रात आशीष नामक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.