डॉ.महेश शर्मा के लिए घर-घर जाकर मांगों वोट

गौतमबुद्ध नगर में धर्मपाल सिंह बोले- डॉ.महेश शर्मा के लिए घर-घर जाकर मांगों वोट

डॉ.महेश शर्मा के लिए घर-घर जाकर मांगों वोट

Tricity Today | धर्मपाल सिंह

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा हैट्रिक लगाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर डिप्टी सीएम से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता गौतम बुद्ध नगर में डॉक्टर महेश शर्मा के लिए वोट मांगने आ चुके हैं। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा उत्तर प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने यहां पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लिया और  कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

सात लाख वोटों से अधिक से होंगी जीत : धर्मपाल सिंह
बीजेपी उप महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा को पहले से और अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए अपने बूथ को जीतना है। बूथ ही हमारी ताकत है। प्रत्येक बूथ के घर-घर जाकर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना है।  उन्होंने आगे कहा कि इस बार बीजेपी 400 सीट पार जाएगी और गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सात लाख वोटों से अधिक से जीत दर्ज करेगी।

नरेंद्र मोदी का लक्ष्य
महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज भारत किसी को सताने के लिए शक्ति नहीं बढ़ा रहा हैं, किसी को दबाव में लाने के लिए शक्ति नहीं बढ़ा रहा हैं। आज आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसलिए बढ़ रहा हैं क्योंकि उनका लक्ष्य एकदम स्पष्ट है और जब लक्ष्य स्पष्ट होता हैं तो वह पूरा होता हैं। नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 में विकसित भारत है।  इस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सांसद महेश शर्मा, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और बुलंदशहर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान आदि नेता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.