इस्कॉन मंदिर में आज से मनेगा ब्रह्मोत्सव, जानिए क्या होगा खास

Noida News : इस्कॉन मंदिर में आज से मनेगा ब्रह्मोत्सव, जानिए क्या होगा खास

इस्कॉन मंदिर में आज से मनेगा ब्रह्मोत्सव, जानिए क्या होगा खास

Google | Noida Iskcon Temple

Noida News : नोएडा के सेक्टर-33 में बना भव्य इस्कॉन मन्दिर आज से अपना नवां स्थापना दिवस मनाएगा। सभी कृष्णभक्त पूरे परिवार के साथ इसे मनाने की तैयारी में है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आज से 9 साल पहले नोएडा के इस्कॉन मन्दिर का लोकार्पण हुआ था। इस्कॉन के विश्व भर में 700 से अधिक मन्दिर और केन्द्र है, जिनका उद्देश्य पूरे विश्व भर के लोगों में सनातन धर्म का प्रचार करना है।   

ब्रह्मोत्सव में क्या होगा
ब्रह्मोत्सव के अवसर पर सुबह 10 बजे भगवान् का पंचगव्य जैसे दूध, दही, घी, शहद और ताजे फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद 56 भोग चढ़ाये जाएंगे। कृष्णा का अलग-अलग जगहों से मंगवाए विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा और उसके बाद महाआरती की जाएगी। अंत में महाप्रसाद बांटा जाएगा। इस ब्रह्मोत्सव में करीब 1500 कृष्णभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। 

इस्कॉन मंदिर में मिलती है शांति 
लोगों का मानना है कि इस्कॉन मंदिर कृष्ण भगवान का देवालय है, जहां सभी को एक असीम शांति का एहसास होता है और वह के पाठ सुन ने से जीवन में आ रही उलझने सुलझाने का तरीका मिलता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.