महबूबा पर रौब झाड़ने के लिए दरोगा बनकर आया मजनू, एक गलती के कारण पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है कहानी

नोएडा में एक आशिक ऐसा भी : महबूबा पर रौब झाड़ने के लिए दरोगा बनकर आया मजनू, एक गलती के कारण पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है कहानी

महबूबा पर रौब झाड़ने के लिए दरोगा बनकर आया मजनू, एक गलती के कारण पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है कहानी

Tricity Today | राहुल शर्मा

Noida News : नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अपनी महबूबा पर रौब दिखाने के लिए फर्जी दरोगा बन गया। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस की वर्दी में खड़ा हुआ था और अपनी प्रेमिका पर रौब झाड़ रहा था। आरोपी नोएडा के एक होटल में रुका हुआ था और अपनी महबूबा को भी वहीं पर बुलाया था। सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दिल्ली पुलिस के फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस युवक को कोर्ट के समक्ष पेश कर रही है।

महबूबा पर रौब झाड़ने आया था आरोपी
नोएडा फेस-वन थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-15 में स्थित संगम होटल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह आरोपी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर खड़ा हुआ था और अपनी प्रेमिका पर रौब दिखा रहा था। वहां पर कुछ लोगों को आशंका हुई कि यह फर्जी दरोगा है, जिसके बाद युवक की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस के फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। 

पानीपत हरियाणा का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राहुल शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी जनपद पानीपत हरियाणा बताया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महबूबा पर रौब झाड़ने के लिए दिल्ली पुलिस का नकली दरोगा बन कर यहां पर आया था। आरोपी संगम होटल में रुका था। वहीं पर अपनी महबूबा को बुलाया था। पुलिस ने इसके पास से पुलिस ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की 2 वर्दी और दिल्ली पुलिस के फर्जी आईकार्ड आदि बरामद किया है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.