सफाई कर्मचारी ने हत्या की धाराओं में करवाया मुकदमा दर्ज

नोएडा में शरीर के टुकड़े मिलने का मामला : सफाई कर्मचारी ने हत्या की धाराओं में करवाया मुकदमा दर्ज

सफाई कर्मचारी ने हत्या की धाराओं में करवाया मुकदमा दर्ज

Tricity Today | नाली में गुरुवार सुबह एक महिला के पैर और हाथ कटे हुए अंग मिले

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र में 16 मार्च को मिली अज्ञात महिला के शरीर के कटे हुए अंग के मामले में सफाई कर्मचारी सुनील कुमार की शिकायत पर थाना फेस-वन पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

क्या था मामला 
16 मार्च को थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर-8 के नाले में एक अज्ञात महिला का हाथ पैर और अन्य अंग मिले थे। महिला के शरीर का शिर और धड़ अभी तक नहीं मिला पाया है। सूचना मिलने के बाद आसपास में सनसनी फैल गई।  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने  मानव शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पता चला है कि शरीर के अंग किसी महिला के हैं। पुलिस इस मामले में वहां के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जांच कर रही है। 

शिनाख्त करने में जुटी पुलिस 
पुलिस ने मानव अंग को डीएनए टेस्ट के लिए भी भेजा था।  नोएडा पुलिस दिल्ली पुलिस और आसपास के इलाकों की पुलिस से संपर्क कर वहां से लापता हुई महिलाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है। इसको लेकर अब सफाई कर्मचारी सुनील कुमार ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल चुकी है। पुलिस के हाथ अब तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.