नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पीड़िता से की फोन पर बात, कहा- आरोपी बख्शा नहीं जाएगा

Shrikant Tyagi Update : नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पीड़िता से की फोन पर बात, कहा- आरोपी बख्शा नहीं जाएगा

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पीड़िता से की फोन पर बात, कहा- आरोपी बख्शा नहीं जाएगा

Tricity Today | विधायक पंकज सिंह

Noida : भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-93B के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी रहने वाले निवासियों से फोन पर बात की है। पंकज सिंह ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। बता दें शाम के समय सांसद डॉ महेश शर्मा ने सोसाइटी में जाकर लोगों से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपी श्रीकांत त्यागी को जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा। दोनों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने निवासियों को आश्वासन दिया है कि पार्टी और सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है। विधायक पंकज सिंह का ट्वीट : नोएडा सेक्टर-93B के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले परिवार के साथ हुई अभद्रता पर उनसे फोन पर वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध इस अशोभनीय कृत्य के लिए कानून अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और कल से अब तक हुई कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया।

नोएडा से लखनऊ तक ताबड़तोड़ छापेमारी  
नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। पुलिस ने पिछले करीब 24 घंटों में श्रीकांत त्यागी को तलाश करने के लिए दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वेस्टर्न यूपी के कई जिलों में दबिश दी हैं। शनिवार की देर शाम यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रणविजय सिंह ने दी है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.