छात्राओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने पर दिया जोर, निकाली रैली

नोएडा में मतदाता जागरूकता अभियान : छात्राओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने पर दिया जोर, निकाली रैली

छात्राओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने पर दिया जोर, निकाली रैली

Tricity Today | मतदाता जागरूकता रैली

Noida News : सर्वोदय विद्या मंदिर सदरपुर और वाईएसएस फाउंडेशन ने मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

मतदान करने की अपील 
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा चौहान ने कहा कि छात्रों ने रैली निकालकर आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए, ताकि वे लोकतंत्र को और मजबूत बना सकें।

यह रहे मौजूद 
पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति के महासचिव राजेंद्र चौहान ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करना हर नागरिक का कर्तव्य है। छात्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इससे आगामी चुनावों में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, मनीष पांडे, गोपाल गुप्ता, विक्रम सेठी, विकाश गुप्ता, अजय चौहान, आकाश, पंकज मिश्रा, अनिल चौधरी और राजेंद्र चौहान और अध्यापक भी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.